एलोरा की गुफा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है, जो न केवल भारत में बल्कि विश्व भर में अपने अद्भुत कलाकृति के लिए जानी जाती है।
Kishan Gupta
अद्वितीय कलात्मक संरचना
एलोरा की गुफा यूनेस्को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है। यहां आपको अद्वितीय कलात्मक संरचना देखने को मिलेगी, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
धर्मों से संबंधित कलाकृतियां
विश्व प्रसिद्ध इस गुफा में हिंदू, बौद्ध व जैन धर्म से संबंधित कलाकृतियां देखने को मिलती है, जो प्राचीन भारत की विशेषता को दर्शाती है।
नक्काशीदार कलाकृतियां
एलोरा की गुफाओं को 6वीं शाताब्दी के करीब पहाड़ों को काटकर उनपर नक्काशीदार कलाकृतियां उकेर कर बनाई गई थी, जिसका प्रमाण आज भी देखनी को मिलती है।
कैलाश मंदिर
यहां एक कैलाश मंदिर है, जिसकी संरचना इतनी अद्भुत है कि इसे विश्व के सबसे सुंदर व नक्काशीदार मंदिरों में से एक माना जाता है, जो पहाड़ों को काटकर बनाया गया था।
एलोरा में 34 गुफाएं
यहां कुल 34 गुफाएं है, जिनमें- 12 बौद्ध गुफाएं , 17 हिंदू गुफाएं और 5 जैन गुफाएं शामिल है। इसका निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था।
प्रवेश शुल्क
एलोरा की गुफा के लिए पर्यटकों से प्रवेश शुल्क भी लिया जाता है। इसमें- भारतीयों के लिए 40 रुपये, विदेशियों के लिए 600 रुपये और कैमरा अंदर ले जाने के लिए 25 रुपये शुल्क निर्धारित है।
घूमने का सही समय
यहां सावन के मौसम में घूमना काफी आनंददायक होता है। इस दौरान आसपास की पहाड़ियां भी काफी हरी-भरी हो जाती है और पहाड़ों के ऊपर से गिरता पानी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।